मिस्र की सैन्य परिषद ने लिया फेसबुक का सहारा
समाचार एजेंसी आरआईए नवोस्ती के मुताबिक सेना ने एक बयान में कहा है, "इस पृष्ठ पर लोग अपनी शिकायतें और अनुरोध दर्ज करा पाएंगे।"
मिस्र के लोगों के साथ संपर्क बढ़ाने के लिए सैन्य शासन ने यह नया तरीका अपनाया है। बयान में कहा गया है कि इससे सर्वोच्च परिषद और अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनेगी।
वहीं आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने भी लोगों द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार और अपारदर्शिता के आरोपों का सामना करने के लिए एक फेसबुक पृष्ठ खोला है।
उल्लेखनीय है कि मिस्र में 18 दिनों तक किए जनप्रदर्शन के बाद 11 फरवरी को 30 वर्षो से सत्ता पर काबिज हुस्नी मुबारक के शासन का अंत हो गया। बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शकारियों ने आर्थिक एवं सामाजिक सुधार तथा सुरक्षा व्यवस्था की बेहतरी की अपनी मांग को शासन तक पहुंचाने के लिए फेसबुक व ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किं ग साइट का इस्तेमाल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications