कश्मीर में नेशनल कान्फ्रेंस कार्यकर्ता की हत्या

श्रीनगर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कान्फ्रेंस के एक कार्यकर्ता की अलगावादी आतंकियों ने शुक्रवार शाम बांदीपोर जिले में गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हाजिन शहर में आतंकियों ने स्वचालित हथियार से गुलाम हसन डार पर उस समय गोलीबारी की, जब वह स्थानीय मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदाकर घर लौट रहा था। हाजिन शहर श्रीनगर से 40 किलोमीटर की दूरी पर है।

पेट में गोलियां लगे डार को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

इस घटना से हाजिन के बाजार में दहशत फैल गई। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके को अपने कब्जे ले लिया।

सूत्रों ने बताया कि इलाके में हमलावरों की तलाश की गई है।

अभी तक किसी भी आतंकी समूह ने डार की हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+