बंगाल के नेताई गांव में जनसंहार की सीबीआई जांच का निर्देश
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे.एन. पटेल एवं न्यायमूर्ति अशीम कुमार राय की खंडपीठ ने राज्य पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को निर्देश दिया कि वह इस जनसंहार से सम्बंधित सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंप दे। साथ ही इस मामले के दो आरोपी जो उसकी हिरासत में हैं, उन्हें भी केंद्रीय जांच एजेंसी के हवाले कर दे।
उल्लेखनीय है कि राज्य के पश्चिमी मिदनापुर जिले में नक्सलियों के गढ़ लालगढ़ के निकट नेताई गांव में हुई झड़प के दौरान चार महिलाओं सहित नौ लोगों की हत्या कर दी गई थी और 28 लोग घायल हो गए थे। इस घटना में कथित तौर पर सत्तारूढ़ मार्क्सवादियों के समर्थकों का हाथ माना जा रहा है।
अदालत ने राज्य जांच विभाग को भी निर्देश दिया है कि वह जांच में सीबीआई को हर संभव मदद करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications