डीएमके व कांग्रेस के बीच वार्ता रविवार को

चेन्नई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीटों की साझेदारी तय करने के लिए सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) और उसकी बड़ी सहयोगी पार्टी कांग्रेस के बीच वार्ता यहां रविवार को होगी।

कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष के.वी. थांकाबालू ने एक बयान में कहा कि सीटों की साझेदारी पर वार्ता डीएमके मुख्यालय में होगी।

ज्ञात हो कि डीएमके प्रमुख एवं मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ नई दिल्ली में 31 जनवरी को हुई बैठक में तय हुआ था कि दोनों पार्टियां समिति गठित कर सीटों की साझेदारी पर वार्ता करेंगी।

कांग्रेस की समिति में थांकाबालू, केंद्रीय मंत्री पी. चिदम्बरम और जी.के. वासन, राज्यसभा सदस्य जयंती नटराजन तथा राज्य विधानसभा सदस्य नामाक्कल जयाकुमार शामिल हैं।

डीएमके की समिति में शामिल उप मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, केंद्रीय मंत्री एम.के. अलागिरि, दयानिधि मारन, के. पोनमुदी और लोकसभा सदस्य टी.आर. बालू सीटों की साझेदारी पर वार्ता करेंगे।

उल्लेखनीय है कि डीएमके एवं पीएमके ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने सम्बंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। समझौते के तहत डीएमके ने पीएमके को 31 सीटें दी थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+