अफगानिस्तान में हमला, 18 मरे (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अहमद जिआ अब्दुलजिआ के हवाले से बताया कि सात आतंकवादियों ने जलालाबाद शहर स्थित काबुल बैंक की एक शाखा पर धावा बोला।

अब्दुलजिआ ने बताया कि दो आतंकवादियों ने विस्फोटकों से अपने को उड़ा लिया जबकि पांच अन्य अफगानिस्तान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए।

हमला सुबह के समय हुआ जब अफगानिस्तान सुरक्षा बलों के कर्मी बैंक से अपना वेतन लेने के लिए कतार में खड़े थे।

राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा, "आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों पर हमला किया है। लोग दैनिक लेन देन करने और वेतन पाने के लिए बैंक आए थे।"

उन्होंने इस हमले को 'गैर इस्लामी कृत्य' के रूप में निंदा की। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के प्रवक्ता रीयर एडमिरल विक बेक ने अपने बयान में कहा, "आतंकवादियों ने बर्बरतापूर्वक अफगानिस्तान के नागरिकों को निशाना बनाया है। यह अफगानिस्तान के लोगों पर किया गए एक नीच हमला है।"

गठबंधन सेना के एक बयान में कहा गया कि इस बीच दक्षिणी अफगानिस्तान में शनिवार को एक आतंकवादी हमले में नाटो के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा बल का एक जवान मारा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+