हरिद्वार के 3 विकास खंडों में पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न
देहरादून, 19 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शनिवार को तीन विकास खंडों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। विभिन्न मतदान केंद्रों पर 70 से 90 प्रतिशत तक मतदान हुआ।
हरिद्वार की जिलाधिकारी डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि दूसरे चरण में हरिद्वार जिले के भगवानपुर, नारसन व लक्सर विकास खंड में पंचायत चुनाव संपन्न हुए। उन्होंने बताया कि तीन खंडों में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान के लिए लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
उन्होंने बताया कि जिले के तीन विकास खंडों में 73 अति संवेदनशील तथा 89 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। उन्होंने बताया कि चुनाव के दूसरे चरण में 6,029 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल मतदान 83 प्रतिशत रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications