एलडीसी ने किया कानकुन समझौता लागू करने का आह्वान
नई दिल्ली में शनिवार को दो दिवसीय भारत-एलडीसी मंत्रीस्तरीय सम्मेलन में जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि कानकुन समझौता में स्वीकार किए गए कोष अविलम्ब जारी किये जाएं साथ ही ग्रीन क्लाइमेट फंड के तहत संसाधन के विशेष आवंटन के साथ पर्यावरण हितैषी प्रौद्योगिकी भी जारी की जाए।
दो दिवसीय सम्मेलन में 48 एलडीसी के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 35 विदेश मंत्री और 40 संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि थे। इसके अलावा विभिन्न देशों के पर्यवेक्षकों ने भी सम्मेलन में हिस्सा लिया।
सम्मेलन का लक्ष्य भारत और अत्यधिक पिछड़े देशों (एलडीसी) के बीच विकास के लिए साझेदारी को मजबूत करना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications