दार्जिलिंग में अराजकता के लिए गोरखा जनमुक्ति मोर्चा जिम्मेदार : बुद्धदेव
जलपाईगुड़ी जिले में मालबाजार क्षेत्र में जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीजेएम दार्जिलिंग और डुअर्स क्षेत्र में समस्या पैदा कर रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पिछले कुछ महीनों मे दार्जिलिंग में लगातार हिंसा और प्रदर्शन देखा जा रहा है। जीजेएम के नेता लगातार सरकार से उनकी गोरखालैंड की मांग स्वीकार करने की मांग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रोज अगर कोई अलग होने की मांग करे, तो हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कई सालों से वे एक साथ रहे हैं और आगे भी एक साथ रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications