हरियाणा में नियमित होंगी 1 हजार कालोनियां
चंडीगढ़, 19 फरवरी (आईएएनएस)। समूचे हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में 1,000 से अधिक अवैध कालोनियों को नियमित कर निवासियों को सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि राज्य के सभी शहरों और उसके आसपास की अवैध कालोनियां जल्द ही नियमित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि ऐसी कई अवैध कालोनियां दिल्ली से सटे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले हरियाणा के शहरों में हैं। ये कालोनियां गुड़गांव, फरीदाबाद, सोनीपत तथा राज्य के अन्य जिलों में हैं।
मंत्री ने कहा कि अगले कुछ महीनों में कई शहरों के नगरपालिका परिक्षेत्र का विस्तार भी किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications