एआईएडीएमके-माकपा बीच सीट साझेदारी के लिए वार्ता

चेन्नई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में तीन महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने उम्मीद जताई कि सीटों की साझेदारी के मुद्दे पर उसका ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के साथ समझौता हो जाएगा।

राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके एवं माकपा के प्रतिनिधियों ने चुनावी समझौते को लेकर दूसरे दौर की वार्ता की।

वार्ता के बाद संवाददाताओं से बातचीत में माकपा के राज्य सचिव जी. रामाकृष्णन ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच सीटों की साझेदारी पर निर्णय जल्द ही होने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु विधानसभा में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के 99, एआईएडीएमके के 57, कांग्रेस के 34 और पीएमके के 18 सदस्य हैं। सदन में 15 वामपंथी विधायक और एमडीएमके के तीन सदस्य हैं।

गौरतलब है कि पिछले चुनाव में माकपा ने 13 में से नौ सीटें जीती थीं, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) को 10 में से छह सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वर्ष 2006 में इन दोनों पार्टियों का डीएमके के साथ गठबंधन हुआ था।

एआईएडीएमके ने फिलहाल तीन छोटे दलों के साथ सीट साझेदारी तय की है। पार्टी ने पुठिया तमिझागम (पीटी) को दो और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) तथा ऑल इंडिया मूवेंडार मुन्नानी कड़गम (एआईएमएमके) को एक-एक सीट दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+