बेनजीर हत्याकांड : मुशर्रफ के खिलाफ नया वारंट जारी

इस्लामाबाद, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान का दुर्ग माना जाने वाला शहर रावलपिंडी स्थित आतंकवाद निरोधी अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुर्शरफ के खिलाफ एक बार फिर गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

समाचार चैनल जियो न्यूज के मुताबिक आदियाला जेल परिसर स्थित अदालत में मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश राना निसार ने वारंट जारी किया और सम्बंधित अधिकारियों को आदेश दिया कि इसे पूर्व राष्ट्रपति के इस्लामाबाद और लंदन स्थित आवासों पर भेजा जाए। मुशर्रफ इन दिनों लंदन में स्व-निर्वासित जीवन बिता रहे हैं।

इस मामले के सह-आरोपी रावलपिंडी के पुलिस अधिकारी साऊद अजीज और खुर्रम शहजाद भी सुनवाई के दौरान मौजूद थे।

इससे पहले जांच एजेंसी फआईए (फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) ने मुशर्रफ की गिरफ्तारी के लिए पूर्व में दिए गए आदेश का पालन न होने सम्बंधी रिपोर्ट अदालत में पेश की।

अदालत ने मामले की सुनवाई पांच मार्च तक के लिए स्थगित कर दी।

उल्लेखनीय है कि बेनजीर की हत्या रावलपिंडी में 27 दिसम्बर, 2007 को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की रैली के दौरान कर दी गई थी। यह रैली आम चुनाव से दो हफ्ते पहले हुई थी, जिसे वह बतौर विपक्ष की उम्मीदवार संबोधित करने गई थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+