मिस्र की अस्थिरता से गोवा को हुआ पर्यटन लाभ

राज्य के पर्यटन निदेशक स्वप्निल नायक ने आईएएनएस से कहा कि मिस्र में जनवरी में राजनीतिक अस्थिरता शुरू होने के बाद यहां होटलों के कमरों की बुकिंग में 15 फीसदी की वृद्धि का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि पहले मिस्र या ट्यूनीशिया की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी है और उनमें से कई ने गोवा का रुख किया है।

उन्होंने कहा कि एक पर्यटन उद्यमी ने भी उन्हें बताया है कि मिस्र और ट्यूनीशिया जाने वाले यूरोपीय पर्यटक अब गोवा की योजना बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय से अनुरोध किया है कि मिस्र की यात्रा खारिज कर भारत आने वाले पर्यटकों के लिए वीसा शर्तो में कुछ समय के लिए ढील दी जाए।

ट्रैवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन ऑफ गोवा के प्रवक्ता राल्फ डि सूजा ने कहा कि जहां तक पर्यटन की बात है मिस्र की राजनीतिक अस्थिरता का लाभ गोवा को हुआ है।

उन्होंने कहा कि खास तौर से रूस के पर्यटकों ने गोवा को तरजीह दी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अपनी नई सख्त वीसा नियमों पर पुनर्विचार करने की जरूरत है, जिसके बनने के बाद पश्चिमी यूरोप के पर्यटकों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है, जो पहले गोवा को तरजीह देते थे।

उन्होंने कहा कि मिस्र का संकट एक अनूठा मामला है, लेकिन कुल मिलाकर देखा जाए तो सख्त वीसा नियमों से पर्यटकों की संख्या घटी है। इस साल पश्चिमी यूरोप के पर्यटकों के आगमन में 30 फीसदी गिरावट आई है।

उन्होंने कहा कि सख्त वीसा नियमों से समृद्ध पर्यटकों की तादाद खास तौर से घटी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+