पीडीपी ने फिर उठाई कश्मीर में स्वायत्त शासन की मांग
शनिवार को जम्मू क्षेत्र के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा, "पार्टी के लिए कश्मीर समस्या का समाधान बेहद अहम है। पीडीपी लोकतांत्रिक तरीके से इस दिशा में अपना अभियान जारी रखेगी।"
उन्होंने कहा, "इस समस्या में जम्मू और लद्दाख के लोगों की भी समान भागीदारी है। इसलिए पीडीपी ने समस्या के समाधान के लिए इन दोनों क्षेत्रों के लोगों से भी चर्चा की और उन्हें अपने प्रस्ताव पर सहमत किया। स्वायत्त शासन सम्बंधी पार्टी का दस्तावेज इन सभी क्षेत्रों की समस्याओं का ध्यान में रखकर बनाया गया है। दक्षिण एशिया में शांति और आर्थिक विकास के लिए कश्मीर समस्या का समाधान बेहद जरूरी है।"
उन्होंेने नियंत्रण रेखा के दोनों ओर व्यापार एवं यात्रा भी बल दिया और कहा कि इस दिशा में 2005 के ऐतिहासिक कदम को आगे बढ़ाने के लिए वस्तुओं तथा लोगों की आवाजाही के मार्ग में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करना होगा। हालांकि नियंत्रण रेखा पर कई जगह सीमा खोली गई है, लेकिन इस दिशा में और भी बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है।
महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-सियालकोट, बांदीपुर-गुरेज-गिलगिट, छम्ब जूरियन-मीरपुर, नौशेरा-मीरपुर-कोटली और तीतवाल-चिलहान मार्गो को भी खोलने की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications