तमिलनाडु में 3 सेज में होगा 3400 करोड़ रुपये का निवेश

करुणानिधि ने शनिवार को मदुरै जिले में दो आईटी-सेज और तिरुनेलवेली में एक आईटीसेज का विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मदुरै, तिरुनेलवेली, त्रिचुरापल्ली, होसुर, सालेम और कोयम्बटूर जैसे दूसरी श्रेणी के शहरों में आईटी पार्क बनाने का फैसला किया है।

ये पार्क इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ तमिलनाडु लिमिटेड (एलकॉट) के जरिए बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि एलकॉट ने मदुरै जिले के इलानडाइकूलम में 32 करोड़ रुपये और वड़ापलांजी आईटी-सेज में 15 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यहां कुल 1,400 करोड़ रुपये का निवेश होने और 50,000 लोगों को रोजगार मिलने की सम्भावना है।

इसी तरह उन्होंने कहा कि तिरुनेलवेली जिले के गंगाईकोंडन में आईटी-सेज में 50 करोड़ रुपये का खर्च होगा और इसमें 2,000 करोड़ रुपये का निवेश होने और 40,000 लोगों को रोजगार मिलने की सम्भावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+