बहरीन की सड़कों से सेना हटाने का आदेश
काहिरा/मनामा, 19 फरवरी (आईएएनएस)। बहरीन के शहजादे शेख सलमान बिन हमद अल खलीफा ने सेना को देश की सड़कों से हटने का आदेश दिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक शेख सलमान जो सशस्त्र सेनाओं के उप सर्वोच्च कमांडर हैं "उन्होंेने शनिवार को बहरीन की सड़कों से सेनाओं को तत्काल प्रभाव से हटने का आदेश दिया था।"
साथ ही उन्होंने कहा, "सेना के हटने के बाद कानून एवं व्यवस्था पुलिस देखेगी।"
शासक हमद बिन ईसा अल खलीफा ने इससे पहले उनसे सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय स्तर पर बातचीत करने के लिए कहा था।
उनके इस प्रस्ताव को मुख्य विपक्षी दल ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि जब तक 'गलियों में मौजूद टैंक हटाए नहीं जाते' और 'शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर सेना गोलियां चलाना बंद नहीं करती' तब तक वे कोई बातचीत नहीं करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications