मायावती ने मुजफ्फरनगर में विकास कार्यो का जायजा लिया
मायावती दोपहर बाद तीन बजे हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर जनपद की पुलिस लाइन पहुंचीं और जिला चिकित्सालय, तहसील सदर और कांशीराम आवास के साथ-साथ गांव गंगेरू जाकर विकास कार्यो का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के आगमन पर जिला प्रशासन और पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की हुई थी।
इस दौरान नगर की मुख्य सड़क पर छोटे से लेकर बड़े वाहनों तक की आवाजाही बंद रही। यात्रियों को पैदल ही अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने नगर में साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications