पूर्व राष्ट्रीय एथलीट सुरेश बाबू का निधन
बाबू केरल की टीम के प्रबंधक के तौर पर रांची में जारी 34वें राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने आए थे। शनिवार सुबह तबीयत खराब होने के बाद उन्हें राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिक साइंसेज (रिम्स) में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।
बाबू को उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बाबू ने 1978 के एशियाई खेलों में देश के लिए लम्बी कूद में स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें 1978-79 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
बाबू लम्बी कूद, तिहरी कूद, ऊंची कूद और डेकाथलॉन के राष्ट्रीय चैम्पियन रह चुके थे। उन्होंने 1974 के तेहरान एशियाई खेलों में डेकाथलॉन में कांस्य पदक जीता था।
झारखण्ड के राज्यपाल एम.ओ.एच. फारूक ने बाबू के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया है। बाबू का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए केरल ले जाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications