न्यूजीलैंड में भारतीय युवक डूबा
वेबसाइट 'टीवीएनजेड डॉट को' की रिपोर्ट के मुताबिक 22 वर्षीय युवक अपने दोस्तों के साथ समुद्र तट पर बोर्ड-सर्फि ग कर रहा था। लहरों पर लकड़ी के तख्ते के सहारे तैरने वाले इस खेल के दौरान वह और उसका एक साथी (20) मुश्किल में पड़ गए।
अधिकारियों के मुताबिक डूबे भारतीय युवक का नाम और अन्य विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। युवक के करीबियों को अभी हादसे की जानकारी दी जानी है।
ज्ञात हो कि न्यूजीलैंड में उत्तरी आइजलैंड के पूर्वोत्तर तट पर स्थित ओहेपे में छुट्टियां मनाने के लिए काफी संख्या में लोग जुटते हैं और सुरक्षित तैराकी के लिए इस समुद्र तट को जाना जाता है।
भारतीय युवक के डूबने की घटना के बाद वहां उपस्थित लोगों ने एम्बुलेंस को बुलाया। उन्होंने बताया कि समुद्र में दो लोग डूब रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति का चेहरा कुछ देर तक पानी के भीतर देखा गया था।
घटना के वक्त समुद्र साफ था लेकिन भारतीय युवक तैरने की हालत में नहीं था।
हादसे के बाद तलाशी और बचाव कार्य शुरू किया गया लेकिन बचाव दल के मौके पर पहुंचने से पहले भारतीय युवक को किनारे लाया जा चुका था। डॉक्टरों ने युवक का इलाज किया लेकिन वे उसे बचा नहीं सके।
पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि युवक पानी के बाहर समुद्र तट तक कैसे पहुंचा। भारतीय युवक के साथ डूब रहे युवक को जेट स्की टीम ने बचा लिया। वह सुरक्षित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications