प्रिंस विलियम की शादी में राजकुमारी सारा को न्योता नहीं
प्रिंस एंड्रयू और सारा की बेटियों, बीट्राइस और इयूजेनी का नाम हालांकि मेहमानों की सूची में शामिल है। राजकुमार विलियम और केट की शादी का समारोह 29 अप्रैल को वेस्टमिनिस्टर में होना है।
सूत्रों के अनुसार राजकुमार विलियम (28) की करीब 15 साल से सारा से बातचीत नहीं हुई है। दोनों की पिछली मुलाकात 1997 में हुई थी, जब उसी साल अगस्त में प्रिंस विलियम की मां राजकुमारी डायना की कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। 15 साल पहले सारा का पिं्रस एंड्रयू से तलाक हो गया था।
सूत्र बताते हैं, "डायना और फर्गी की कभी नहीं बनी। उनमें अक्सर झगड़ा होता था। विलियम निश्चत रूप से यह नहीं भूले हैं। बीट्राइस के 21वें जन्मदिन पर भी विलियम और हैरी नहीं पहुंचे, क्योंकि वहां फर्गी मौजूद थीं।"
उधर, सारा के प्रवक्ता ने विलियम की शादी में उन्हें न बुलाने की खबरों से किनारा करते हुए कहा कि यह कोई आश्चर्यजनक नहीं है। उन्हें कभी निमंत्रण की उम्मीद ही नहीं थी। शादी के वक्त वह ब्रिटेन में नहीं विदेश में रहेंगी।
विलियम के विवाह समारोह में करीब 2,000 नाते-रिश्तेदारों, दोस्तों और गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण दिया गया है। साथ ही यहां के सौ लोगों को लकी ड्रा के माध्यम से राजघराने के इस विवाह समारोह में शिरकत करने का मौका मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications