पामेला एंडरसन ने एम्स निदेशक को लिखी चिट्ठी
एंडरसन ने पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा) की ओर से शनिवार को एम्स के निदेशक को चिट्ठी लिखी। चिट्ठी में वीडियो फुटेज का जिक्र किया गया है, जो एम्स के अंदर जानवरों की स्थिति बयां करता है। वीडियो फुटेज में जानवरों को बेहद दयनीय स्थिति में दिखाया गया है।
एम्स के सेंट्रल एनिमल फैसिलिटी में करीब 40 बंदर और खरगोश, चूहे, सुअर सहित कई जानवरों को पिंजड़े में कैद कर रखा गया है, जिन पर नई दवाओं के असर का शोध किया जाता है।
अपनी चिट्ठी में एंडरसन ने कहा है कि सभी जानवर बेहद दयनीय स्थिति में हैं। कई बंदर पिछले एक दशक से एम्स में बंद हैं। एक तो पिछले 20 साल से यहां बंद है।
कानूनी प्रावधानों के मुताबिक किसी भी जानवर का जैविक इस्तेमाल तीन साल तक किया जा सकता है और उसके बाद उसका पुनर्वास आवश्यक है।
एंडरसन ने एम्स के निदेशक को कम से कम ऐसे जानवरों को उनके स्वाभाविक परिवेश में छोड़ने के लिए कहा है, जो काफी समय से एम्स में बंद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications