समुद्री लुटेरों ने 4 अमेरिकियों सहित जहाज को किया अगवा
समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' ने नैरोबी स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता के हवाले से बताया, "प्रारम्भिक रिपोर्टों से पता चला है कि 'क्वेस्ट' नाम का जहाज जिस पर अमेरिकी राष्ट्रध्वज लगा था उसे अरब सागर में अगवा किया गया। उस पर चार अमेरिकी नागरिक सवार हैं।"
पूर्वी अफ्रीकी समुद्री सीमा के विशेषज्ञ एंड्रिउ म्वांगुरा ने बताया कि जहाज भारत से ओमान के सलालाह जा रहा था उसी समय शुक्रवार अपराह्न् समुद्री लुटेरों ने हमला कर दिया।
समुद्री तट की निगरानी करने वाले समूह इकोटेरा ने बताया कि अमेरिकी नागरिकों को बंधक बनाया गया है।
समूह ने अपने एक बयान में कहा कि हिंद महासागर में समुद्री लुटेरों ने 'क्वेस्ट' पर हमला किया और इस पर सवार चार अमेरिकी नागरिकों को बंधक बना लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications