पानी टंकी की दीवार गिरने से 3 बच्चों की मौत
लातूर (महाराष्ट्र), 19 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के लातूर शहर के निकट एक पानी टंकी की दीवार गिरने से इसमें दबकर तीन बच्चों की मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया, "ये तीनों बच्चे मिरगाली गांव में सुबह एक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने गए थे। जब उन्हें भोजन परोसा गया, तब वे मंदिर की पानी टंकी के पास गए। एक लड़के ने जब नल खोला तो टंकी की दीवार बच्चों पर आ गिरी।"
इस हादसे में मरने वाले सभी बच्चों की उम्र नौ साल के आसपास है। उनकी पहचान रोहित कामले, सबानिहा तिरजाबे और तुकाराम धूमल के रूप में की गई है।
मिरगाली गांव जिला मुख्यालय लातूर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications