मोलदोवा के लोग सबसे बड़े पियक्कड़
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक अल्कोहल और स्वास्थ्य पर डब्ल्यूएचओ ने अपनी वैश्विक रिपोर्ट में कहा कि मोलदोवा के लोग प्रतिवर्ष औसतन 18.22 लीटर अल्कोहल का सेवन करते हैं, जो अल्कोहल की औसत वैश्विक खपत 1.6 लीटर से तीन गुनी अधिक है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मोलदोवा, इजरायल, क्रोएशिया और यूक्रेन में अल्कोहल सम्बंधी बीमारियों के उपचार के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जाता है।
प्रति व्यक्ति अल्कोहल का अत्यधिक सेवन करने वाले विश्व के अन्य देशों में चेक गणराज्य (16.45 लीटर), हंगरी (16.27 लीटर), रूस (15.76 लीटर), यूक्रेन (15.6 लीटर), इस्टोनिया (15.57), अंदोरा (15.48 लीटर), रोमानिया (15.3 लीटर), स्लोवेनिया (15.19 लीटर), बेलारूस (15.13 लीटर) और ब्रिटेन (13.37 लीटर) शामिल हैं।
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विश्वभर में 6.2 प्रतिशत पुरुषों और 1.1 प्रतिशत महिलाओं की मौत अल्कोहल के अधिक सेवन से होती है।
वर्ष 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद मोलदोवा एक स्वतंत्र गणराज्य बन गया। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार यहां की आबादी करीब 36 लाख है। इसकी राजधानी चिसिनाऊ है और यहां अधिकतर इसाई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications