अफगानिस्तान में निजी बैंक में हमला, 8 मरे
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि सात आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के सबसे बड़े निजी बैंक पर हमला किया। इनमें तीन आत्मघाती हमलावर थे।
अधिकारी के अनुसार हमला उस समय हुआ जब पुलिसकर्मी बैंक से अपना वेतन ले रहे थे।
आतंकवादियों ने बैंक के अंदर हमला करने से पहले भवन के बाहर तीन शक्तिशाली विस्फोट किया।
अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में घायल लोगों में से 10 की हालत नाजुक है। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
इंडो-एशिय न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications