सड़क दुर्घटना रोकने के लिए शहर का नाम बदला
टेलीग्राफ में छपी खबर के अनुसार विक्टोरिया प्रांत का सिर्फ 45 लोगों का यह शहर पूरे मार्च माह तक स्पीडकिल्स नाम से जाना जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में हर साल सैकड़ों लोग सड़क दुर्घटना में जान गंवा देते हैं। वर्ष 2010 में यहां ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या 25 फीसदी तक बढ़ गई।
सरकार ने वाहन चालकों को धीमी गति से गाड़ी चलाने के लिए प्रेरित करने के मकसद से कई अभियान चलाए, लेकिन सब विफल साबित हुए। अब स्पीड शहर के लोगों को उम्मीद है कि उनकी इस अनूठी कोशिश से लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने की प्रेरणा मिलेगी।
फिल डाउन नाम के एक स्थानीय किसान ने भी सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मार्च माह के लिए अपना नाम बदलकर 'फिल स्लो डाउन' कर लिया है। उनका कहना है कि इससे वाहन चालकों को सड़कों पर अपनी गति धीमी करने की सीख मिलेगी।
सुरक्षित वाहन चालने के लिए लोगों को प्रेरित करने के मकसद से नाम बदलने का यह विचार ट्रांसपोर्ट एक्सीडेंट कमीशन का है। कमीशन ने स्थानीय लोगों के सामने प्रस्ताव रखा कि अगर फेसबुक इस्तेमाल करने वाले 10,000 लोगों ने भी नाम बदलने को समर्थन दिया तो सड़क सुरक्षा अभियान में यह काफी अहम हो सकता है।
कमीशन को उम्मीद से अधिक समर्थन मिला और फेसबुक इस्तेमाल करने वाले 30,000 से अधिक लोगों ने उसके प्रस्ताव से सहमति जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications