बांग्लादेश में मंदिरों से चुराए आभूषण बरामद
आरोपियों को ढाकेस्वरी और जय काली मंदिर में चोरी के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। ढाकेस्वरी मंदिर में 9 जनवरी को चोरी हुई थी, जबकि जय काली मंदिर से चोरों ने 2 फरवरी को आभूषण चुरा लिए थे। ढाकेस्वरी मंदिर से चोर जेवरात के साथ-साथ दान पत्र में रखे 50,000 टका (5,500 डॉलर) भी लेकर चले गए थे।
न्यू एज में शनिवार को छपी खबर के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने के आभूषण, उसे ले जाने के लिए इस्तेमाल किया गया रिक्शा और अन्य वस्तुएं बरामद कर ली हैं।
पुलिस की गुप्तचर शाखा के उपायुक्त (दक्षिण) मोहम्मद मोनिरुज्जमान ने संवादाताओं से बातचीत में कहा कि वारदात में मंदिर के पुजारी और अन्य पदाधिकारी शामिल नहीं थे। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications