बहरीन में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, 66 घायल

बीबीसी के अनुसार एक बयान में कहा गया है कि, शाहजादे शेख सलमान बिन हमद अल-खलीफा को सभी पक्षों से बातचीत करने के लिए अधिकृत किया गया है। शेख सलमान ने इससे पहले प्रदर्शनकारियों से सड़कों से हटने की अपील की थी। सत्ता के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन एक सप्ताह पहले शुरू हुआ था।

प्रदर्शनकारी, पूर्व की हिंसा में मारे गए चार व्यक्तियों के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के बाद राजधानी मनामा के मध्य शुक्रवार को जुलूस निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें 50 लोग घायल हो गए।

अल जजीरा ने हालांकि हमले में घायल हुए लोगों की संख्या 66 बताई है। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि कुछ घायलों को सिर और सीने में गोली लगी है।

मनामा के तमाम प्रदर्शनकारी सुन्नी मुस्लिम शाही परिवार को उखाड़ फेंकने का आह्वान कर रहे हैं। मनामा में शिया मुसलमान बहुसंख्यक हैं।

लेकिन खबर है कि प्रदर्शनकारी नेताओं ने शनिवार को प्रस्तावित सरकार विरोधी प्रदर्शन स्थगित कर दिया है।

बहरीन के सरकारी टीवी पर शाहजादे सलमान ने इन पीड़ादायक दिनों के लिए अफसोस जताया और एकता का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "हम एक चौराहे पर खड़े हैं। युवक यह मानकर सड़कों पर उतर रहे हैं कि देश में उनका कोई भविष्य नहीं है, जबकि अन्य लोग उनके प्रति प्रेम और वफादारी जताने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। लेकिन यह देश आप सभी का है, शिया और सुन्नी सभी का।"

बीबीसी ने कहा कि शुक्रवार को मनामा में सैनिक, प्रदर्शनकारियों के सिर पर विमान भेदी हथियारों से गोलियां बरसा रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+