लेफ्टिनेंट जनरल साहनी गिरफ्तार
साहनी को जनरल कोर्ट मार्शल (जीसीएम) के दौरान राशन घोटाले में अनियमितता का दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है।
पिछले वर्ष अगस्त में ही साहनी के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू की गई थी। कोर्ट मार्शल के दौरान सजा सुनाए जाने के बाद साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूर्व जनरल को छह मामलों में सेना के अनुशासन के विपरीत कार्य करने का दोषी पाया गया। साहनी को सेवानिवृति के दौरान मिलने वाली पेंशन और ग्रेच्यूटी जैसे लाभों से भी वंचित करने का निर्देश दिया गया है।
वर्ष 2005 में उजागर हुए राशन घोटाले में आरोपों का समाना कर रहे साहनी वर्ष 2006 में सेवानिवृत हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications