डिस्कवरी 24 फरवरी को लांच होगा
नासा ने शुक्रवार को कहा कि डिस्कवरी का 11 दिवसीय मिशन अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार शाम 8.50 बजे शुरू होगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार डिस्कवरी की लांचिंग तारीख की घोषणा फ्लोरिडा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र में उड़ान की तैयारी की समीक्षा पूरी होने के बाद की गई।
इस मिशन से जुड़े छह अंतरिक्ष यात्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र को परमानेंट मल्टीपरपज मॉड्यूल (पीएमएम) की आपूर्ति करेंगे। पीएमएम को बहुउद्देश्यीय लॉजिस्टिक मॉड्यूल, लीयोनाडरे से रूपान्तरित किया गया था और यह अंतरिक्ष केंद्र के सदस्यों को अतिरिक्त भंडारण मुहैया कराएगा।
पीएमएम अपने साथ रोबोनॉट 2 को भी लेकर जाएगा। अंतरिक्ष में मनुष्य जैसा यह पहला रोबोट होगा, जो केंद्र में स्थायी रूप से निवास करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications