मेक्सिको में हिंसा की घटनाओं में 17 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक शुक्रवार सुबह उत्तरी मेक्सिको के नूवो लियोन प्रांत की राजधानी मांटेरी सिटी में सेना से हुई एक मुठभेड़ में आठ हथियारबंद लोग मारे गए।
सैनिकों ने मारे गए लोगों के पास से एके-47 और जी-3 राइफल, ग्रेनेड लांचर सहित आठ हथियार और कुछ वाहन बरामद किए हैं।
इससे पहले शुक्रवार तड़के दक्षिणी मेक्सिको के गुरेरो प्रांत के अकापुलको में दो गिरोहों के बीच हिंसक संघर्ष में नौ लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications