लीबिया में 27 प्रदर्शनकारियों की मौत : विपक्षी दल
काहिरा/त्रिपोली। लीबिया में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान शुक्रवार को 27 लोग मारे गए। प्रदर्शन के दौरान सप्ताह की शुरुआत में मारे गए लोगों की अंतिम यात्राओं में शरीक हुए प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की घटनाओं में इन लोगों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार तक 45 लोग मारे जा चुके थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि उत्तर पूर्वी शहर बेंगझई में शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान 25 लोगों की मौत हुई। मरने वाले लोगों की संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।लीबिया के शासक मुअमर गद्दाफी के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन शुक्रवार रात तक राजधानी त्रिपोली के अधिकांश इलाकों में फैल गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पश्चिमी शहरों में भी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे।
बेंगझई के स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में सेना ने मोर्चा सम्भाल लिया है।विपक्षी दल नेशनल फ्रंट फॉर द सल्वेशन ऑफ लीबिया (एनएफएसएल) के मुताबिक उत्तरी शहर कुबाह में भी दो प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है।ट्यूनीशिया और मिस्र में जनआंदोलन के बाद लीबिया में भी लोग 41 साल से सत्ता में बने गद्दाफी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
लीबिया के एक प्रदर्शनकारी ने नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, "हम गद्दाफी से कोई समझौता नहीं चाहते और न ही उनके बेटे से कोई रिश्वत। हम उनका इस्तीफा चाहते हैं। हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं।"एनएफएसएल ने कहा कि तैजोरा में स्थित अल-जडैडा जेल में आग लगने के बाद कैदी छूट गए हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि आग कैसे लगी।
लीबिया की एक वेबसाइट के मुताबिक बेंगझई और उत्तरी शहरों की कुछ अन्य जेलों से भी कैदियों के भागने की अपुष्ट खबरें हैं।विपक्षी दलों ने गुरुवार रात को कहा था कि सुरक्षा बलों के साथ हुए संघर्ष में 45 लोगों की मौत हुई है जबकि न्यूयार्क स्थित संगठन ह्यूमन राइट्स वाच ने 24 लोगों की मौत की बात कही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications