यमन में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी इमारतें जलाई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रदर्शनकारी शुक्रवार को शेख ओतमान कस्बे में जमा हुए थे। उन्होंने स्थानीय निकाय की दो इमारतों और एक पुलिस स्टेशन में आग लगा दी। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।
एक स्थानीय सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी और 40 लोग घायल हो गए थे। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह से गद्दी छोड़ने की मांग कर रहे हैं।
यमन के अलावा उत्तरी अफ्रीका और मध्यपूर्व के कई देशों में सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications