बर्लुस्कोनी ने न्यायिक सुधारों की मांग की
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बर्लुस्कोनी ने कहा कि राजनीति से प्रेरित समाजवादी न्यायाधीश उन्हें निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में सुधार होने चाहिए और संसद सदस्यों के लिए प्रतिरक्षा प्रदान करने वाले कानून मजबूत किए जाने चाहिए।
मंगलवार को मिलान की एक अदालत ने बर्लुस्कोनी के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई तेजी से करने का आदेश जारी किया था। इस मामले की सुनवाई 6 अप्रैल से शुरू होनी है।
इटली की संवैधानिक अदालत ने जनवरी में बर्लुस्कोनी को सुरक्षा प्रदान कर रहे विवादित प्रतिरक्षा कानून को रद्द कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications