अमेरिकी शेयर बाजारों में रही मजबूती
पेरिस में जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक को लेकर निवेशकों ने सामान्य प्रतिक्रिया दी। फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने वैश्विक सहयोग बढ़ाने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि राष्ट्रीय हितों पर ध्यान केंद्रित रखना जी-20 के लिए घातक साबित होगा।
औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस 73.11 अंक बढ़कर 12,391.25 अंक और स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स सूचकांक 2.58 अंक बढ़कर 1,343.01 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications