उप्र में कालीन फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान
जिस फैक्टरी में आग लगी है उसका नाम आर. बी. सन्स कारपेट है। मार्शल रोड पर उसकी दुकान और गोदाम के अलावा निर्माण की एक इकाई भी है।
पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार के अनुसार, "आग की लपटें काफी तेज थीं और उसने देखते ही देखते पूरे प्रतिष्ठान को अपनी चपेट में ले लिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कुछ मजदूर जो अंदर रह गए थे, वे मामूली रूप से घायल हुए हैं। कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications