अल्जीरिया में रैली रोकने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात
स्थानीय समाचार पत्र 'अल-खबर' ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि पिछले सप्ताह प्रदर्शन का केंद्र रहे 'मे 1 स्कवेयर' पर पुलिस मौजूद है। यह स्थान शहर के केंद्र में स्थित है।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के मुताबिक नागरिक समाज समूहों और विपक्षी दलों के सर्वोच्च संगठन 'द नेशनल कोआरडिनेशन फॉर चेंज एंड डेमोक्रेसी' ने रैली का आह्वान किया है।
संगठन ट्यूनीशिया और मिस्र में सत्ता परिवर्तन के लिए हुए जनांदोलन को अल्जीरिया में भी दोहराना चाहता है। उसे उम्मीद है कि इस रैली के माध्यम से सरकार के खिलाफ व्यापक मुहिम छेड़ने में मदद मिलेगी।
विपक्ष ने कहा है कि वह देश में वर्ष 2001 से प्रदर्शनों पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करेगा। देश के उत्तरी इलाके में वर्ष 2001 में हुए प्रदर्शनों में आठ लोगों के मारे जाने और सैकड़ों लोगों के घायल होने के बाद प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
उल्लेखनीय है कि खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि और बेरोजगारी के खिलाफ गत जनवरी में देश भर में प्रदर्शन हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications