नेशनल कांफ्रेंस शांति विरोधियों का मुकाबला करेगी
कई महीनोंे बाद हुई पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में नेताओं ने शनिवार को स्पष्ट संकेत दिया कि राज्य की सभी तरह की समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जाएगी।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि पार्टी मुख्यालय में शुरू हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री फारूख अब्दुल्ला और राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे।
बैठक में सामूहिक रूप से राज्य में पार्टी को मजबूत करने और शांति विरोधियों का मुकाबला करने का फैसला किया गया।
फारूख अब्दुल्ला ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता की प्रक्रिया शुरू होने से नए अवसर का निर्माण हुआ है। यह एक अच्छा संकेत है।
उन्होंने कहा कि पार्टी भारत-पाकिस्तान की सतत् वार्ता का समर्थन करती रहेगी साथ ही केंद्र सरकार से अनुरोध करेगी कि वह जम्मू एवं कश्मीर के सभी पक्षों से बातचीत करे और बातचीत में उन पक्षों को भी शामिल करे जिन्होंने अब-तक बातचीत में शामिल होने से इंकार किया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्य विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) भी जल्द ही एक रणनीतिक बैठक करने जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications