मां ने बेटी के टुकड़े-टुकड़े कर डाले
ठाणे पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी राजरतन नादर (50) मानसिक रोगी है। वह पति और बेटी के साथ विरार शहर में रहती थी।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वाई. आर. भगवान ने कहा, "राजरतन को बात-बात पर गुस्सा आ जाता है। पति सेल्वराज के घर से बाहर जाने की स्थिति में बेटी अल्मामैरी घर में उसका खयाल रखती थी।"
सेल्वराज ने शुक्रवार रात पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी पत्नी ने न केवल बेटी की हत्या कर दी, बल्कि उसके सिर, हाथ और पैर भी काट डाले।
भगवान ने कहा, "सेल्वराज को घटना की जानकारी शुक्रवार रात मिली, जब वह काम के बाद घर लौटे। राजरतन को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसका इलाज चल रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications