यमन में सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी

प्रदर्शनकारी कुछ इस तरह के नारे लगा रहे थे : "सालेह गद्दी छोड़ो, गद्दी छोड़ो, हमारी मांगें साफ हैं।" और "मुबारक के बाद अब अली जाओ।"

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, राष्ट्रपति सालेह के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार जारी विरोध प्रदर्शन शनिवार को नौवें दिन में प्रवेश कर गया। सालेह पिछले 32 वर्षो से सत्ता में हैं।

इस बीच सरकार समर्थक 100 से अधिक प्रदर्शनकारी भी वहीं पास में जमा हो गए, और उन्होंने भी नारा लगाया, "हम अली के अलावा और किसी को नहीं चाहते।"

दूसरी ओर समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक स्थानीय पार्षद के हवाले से कहा है कि शुक्रवार को लगभग 7,000 प्रदर्शनकारियों ने अदन में स्थानीय परिषद की दो इमारतों और एक पुलिस थाने पर धावा बोल दिया और उन्हें आग के हवाले कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने यमन के अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे सरकार विरोधी प्र्दशनों को रोकने के लिए अधिक बल प्रयोग न करें, क्योंकि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लगातार जारी हिंसा में कई व्यक्ति घायल हो गए हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वेबसाइट यमनपोस्ट डॉट नेट ने कहा है कि दक्षिणी शहरों, तईज एवं अदन में शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों पर अलग-अलग किए गए दो हमलों में चार व्यक्ति मारे गए थे और दर्जनों घायल हो गए थे।

अदन में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज किया और रबड़ की गोलियां दागी। इस घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

तईज शहर में एक व्यक्ति ने अपनी कार से सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर एक हथगोला फेंका। इस घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 41 अन्य घायल हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+