जोर्डन में प्रदर्शन, 8 घायल

समाचार चैनल अल-जजीरा ने शनिवार को कहा कि सरकार विरोधी प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहे। प्रदर्शनकारी संवैधानिक सुधार और निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी चाहते हैं।

ईरान के प्रेस टीवी के मुताबिक करीब 2,000 लोगों के सरकार विरोधी प्रदर्शन पर सरकार समर्थकों ने बल्लों, पाइप और पत्थरों से हमला कर दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायल सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी हैं। घायलों में एक पत्रकार भी है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया।

सरकार समर्थक कुछ प्रदर्शनकारियों ने समाचार चैनल अल-जजीरा पर असंतोष भड़काने का आरोप लगाया है।

मध्यपूर्व में जारी अस्थिरता के बाद अब तक के सबसे गंभीर घरेलू आर्थिक संकट और सरकारी भ्रष्टाचार के कारण जोर्डन में सरकार के विरोध में आंदोलन भड़क उठा है।

सरकार की आर्थिक और राजनीतिक नीति के विरोध में आंदोलन भड़कने के बाद शाह अब्दुल्ला द्वितीय ने मंत्रिमंडल भंग कर दिया है।

नए प्रधानमंत्री मारुफ बखित ने शाह के निर्देश लागू करने, वास्तविक आर्थिक और राजनीतिक सुधार करने तथा चुनाव कानून में सुधार का वादा किया है।

लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हो न कि शाह द्वारा उनका मनोनयन हो।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+