पाकिस्तानी दल रविवार को जम्मू पहुंचेगा
चिनाव की सहायक नदी तावी के पानी का उपयोग करने के लिए इस झील का निर्माण किया जाना है। तावी नदी जम्मू एवं कश्मीर से पाकिस्तान की ओर बहने वाली तीन प्रमुख नदियों में से एक है। इसके अलावा ऐसी दो अन्य नदियां सिंधु और झेलम हैं।
विश्व बैंक की मध्यस्था से दोनों देशों के बीच 1960 में सिंधु जल समझौता किया गया था। इसके तहत पाकिस्तान भारतीय सीमा में उपयोग किए जाने वाले इस नदी के पानी के उपयोग का मूल्यांकन कर सकता है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी दल जम्मू में तीन दिन रुकेगा और सभी दस्तावेजों, झील के लिए प्रस्तावित स्थल और नदी के पानी के प्रवाह का निरीक्षण करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications