नक्सली इलाकों में तैनात अधिकारियों को सतर्क रहने चेतावनी
पटना, 19 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में नक्सलवाद से प्रभावित जिलों में तैनात आला अधिकारियों को आगाह कर दिया गया है कि ग्रामीण इलाकों का दौरा करते समय वे विशेष सावधानी बरतें।
उड़ीसा के मलकानगिरी में नक्सलियों द्वारा जिलाधिकारी को अगवा किए जाने के बाद यह चेतावनी जारी की गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, "सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर बता दिया है कि वह अपनी सुरक्षा को लेकर गम्भीर रहें।"
उड़ीसा के मलकानगिरी में जिलाधिकारी को अगवा करने की घटना सामने आने के बाद विशेषतौर से जिलाधिकारियों और आयुक्तों से कहा गया है कि ग्रामीण इलाकों में दौरे के समय अपनी पर्याप्त सुरक्षा का ध्यान रखें।
राज्य के पुलिस प्रमुख नीलमणि ने कहा, "ग्रामीण इलाकों में जाते समय जिलाधिकारियों को अपनी सुरक्षा व्यवस्था पर खासतौर से ध्यान देने की आवश्यकता है।"
उन्होंने कहा कि दूरदराज इलाके में दौरे के समय सुरक्षा खामियों की वजह से ही मलकानगिरी के जिलाधिकारी को अगवा किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications