दिल्ली में छात्र ने 2 छात्राओं को चाकू से गोदा
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों की उम्र तकरीबन 20 वर्ष के आसपास है और वे दक्षिणी दिल्ली के गौतम नगर में एक साथ रहते हैं। जाहिरा तौर पर वे विदेश से लौटे थे और भारतीय चिकित्सा परिषद की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो या तीन दिनों पहले किसी मुद्दे को लेकर उनके बीच लड़ाई हुई थी, जिसके बाद दोनों छात्राओं ने अपने घर से छात्र को चले जाने के लिए कहा था।
पुलिस के मुताबिक युवक शनिवार सुबह उनके घर आया और दरवाजा खुलते ही उनपर चाकू से हमला कर दिया।
इस हादसे के बाद दोनों छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया, "छात्राओं से बातचीत करने के बाद इस घटना के कारणों के बारे में जानकारी ली जाएगी। उक्त व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications