आर्सेलरमित्तल, नूनावट ने बैफिनलैंड की सम्पूर्ण हिस्सेदारी खरीदेंगे

टोरंटो, 19 फरवरी (आईएएनएस)। बैफिनलैंड आयरन माइंस कॉरपोरेशन के बाकी शेयरों को खरीदने का प्रस्ताव की समय सीमा समाप्त होने के साथ ही आर्सेलरमित्तल और नूनावट आयरन ओर एक्वीजिशन ने टोरंटो की कम्पनी बैफिनलैंड की लगभग सम्पूर्ण हिस्सेदारी खरीद ली है।

शुक्रवार को जारी बयान में आर्सेलरमित्तल और नूनावट ने कहा कि अब उनके पास बैफिनलैंड की 93 फीसदी हिस्सेदारी है। हिस्सेदारी के 90 फीसदी से अधिक होने के कारण वे शेष शेयरधारकों से भी उनकी हिस्सेदारी को खरीदने का अधिकार रखते हैं।

बाकी शेयरों को खरीदने की समय सीमा गुरुवार को समाप्त हुई। बची रह गई हिस्सेदारी को खरीदने के लिए उन्हें मतदान प्रक्रिया से शेयर धारकों की अनुमति लेनी होगी।

बैफिनलैंड की कुल हिस्सेदारी में से 70 फीसदी आर्सेलरमित्तल के पास और 30 फीसदी नूनावट के पास है।

आर्सेलरमित्तल और नूनावट ने पिछले माह 1.50 डॉलर प्रति शेयर की दर से 59 करोड़ डॉलर में बैफिनलैंड की 60 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली थी।

इसके बाद दोनों हिस्सेदारों ने 7 फरवरी की समय सीमा के साथ अपनी हिस्सेदारी 90 फीसदी से अधिक करने के लिए अतिरिक्त शेयरों की खरीदारी के प्रस्ताव की घोषणा की।

समय सीमा पूरा होने तक लक्ष्य हासिल नहीं होने के कारण उन्होंने समय सीमा को बढ़ाकर 17 फरवरी कर दिया था।

बैफिनलैंड को खरीदने के लिए आर्सेलरमित्तल और नूनावट ने आपसी प्रतिस्पर्धा को त्यागकर एक दूसरे से साथ हाथ मिला लिया था।

बैंफिनलैंड के पास मैरी रिवर क्षेत्र में 36.5 करोड़ टन लौह अयस्क का भंडार है। इस परियोजना के चार अरब डॉलर की लागत से पूरा होने के बाद लगभग 20 सालों तक सलाना 1.8 करोड़ टन लौह अयस्क का उत्पादन किया जा सकेगा।

आदित्य मित्तल को पिछले महीने बैफिनलैंड का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+