सेना में भर्ती को लेकर कश्मीरी युवाओं में भारी उत्साह
बारिश और ओलों की परवाह न करते हुए भारी संख्या में युवा अपने दस्तावेजों के साथ अल सुबह ही भर्ती स्थल पर पहुंच गए। वे सेना में भर्ती का मौका चूकना नहीं चाहते थे।
एक भर्ती अधिकारी ने बताया कि शनिवार को श्रीनगर और अनंतनाग जिलों के युवाओं के लिए भर्ती हुई। जल्द ही घाटी के अन्य जिलों के युवाओं के लिए भी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
मानसबल पहुंचे अनंतनाग जिले के एक युवक सज्जाद (20) ने बताया कि वह सुबह 5 बजे ही रैली स्थल पर पहुंच गया था। वहीं, एक अन्य युवक इशफाक ने कहा कि सेना में नौकरी पाना उसका सपना है। इलाके में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है और सेना उसे एक बेहतर जिंदगी जीने का मौका दे सकती है।
भर्ती स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बेहतर कॅरियर की तलाश में स्थानीय युवकों का सेना और दूसरे रक्षा बलों में शामिल होना निश्चित ही स्वागत योग्य कदम है। जितनी बड़ी संख्या में स्थानीय युवक सेना में शामिल होंगे, उतनी ही तेजी से सेना और स्थानीय युवाओं के बीच फासला मिटता जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications