लीबिया में अब तक 84 प्रदर्शनकारियों की मौत: मानवाधिकार संगठन
न्यूयार्क स्थित इस संगठन ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर कहा कि मारे गए लोगों की यह संख्या अस्पताल कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से टेलीफोन पर हुई बातचीत के जरिए जुटाई गई है।
संगठन ने कहा, "लीबिया प्रशासन को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमले तत्काल रोकने चाहिए और उन्हें सरकार समर्थक समूहों से सुरक्षा उपलब्ध करानी चाहिए।"
एचआरडब्ल्यू के मध्यपूर्व और उत्तरी अफ्रीका उपनिदेशक जो स्टोर्क ने कहा, "गद्दाफी के सुरक्षा बल लीबियाई लोगों पर गोलीबारी कर रहे हैं। बदलाव की मांग कर रहे लोगों की हत्या की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications