पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने की माकपा कार्यकर्ता की हत्या
जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) मुकेश कुमार ने कहा, "स्थानीय लोगों ने पुलिस को माकपा के स्थानीय कार्यकर्ता बबलू महतो के शव के बारे में सूचना दी थी। महतो का शव जिले के झारग्राम अनुमंडल के बेलियाबेरा गांव से बरामद किया गया।"
कुमार ने फोन पर कहा, "घटनास्थल से पोस्टर बरामद किया गया है, जिस पर लिखा है कि पुलिस का मुखबीर होने के कारण महतो की हत्या की गई।"
उधर, पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लगभग छह से आठ नक्सली शुक्रवार देर रात उनके घर धावा बोलकर बबलू को उठा ले गए और बाद में उनकी हत्या कर दी।
झारग्राम अनुमंडल के हंसदा में झारखण्ड की एक पार्टी के कार्यकर्ता के घर से दो हथियार, 20 राउंड कारतूस और विस्फोटक बरामद किए गए।
कुमार ने कहा, "खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने राजेश महतो के घर पर छापा मारा, जहां से हथियार और कारतूस बरामद किए गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications