बेहतर शिक्षा से दुनिया को पछाड़ने की जरूरत : ओबामा

वाशिंगटन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संघीय सरकार के बढ़ रहे वित्तीय संकट के बावजूद शिक्षा के लिए अधिक सरकारी सहायता पर जोर देते हुए गणित और विज्ञान के महत्व को रेखांकित किया और शिक्षा, विकास और प्रगति के मामले में बाकी दुनिया को पछाड़ने का आह्वान किया। वैसे इस दौरान उन्होंने एक बार भी भारत का नाम नहीं लिया।

ओबामा ने कहा कि अमेरिका को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने के लिए निवेश जरूरी है। उन्होंने शुक्रवार को ओरेगॉन में इंटेल कॉर्प के कर्मचारियों के एक समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि "यद्यपि हमें अपने संसाधनों के दायरे में ही जीवन जीना है, लेकिन हम अपने भविष्य में निवेश के मामले में कोई समझौता नहीं कर सकते।"

ओबामा ने कहा, "यदि हम चाहते हैं कि अगली महत्वपूर्ण तकनीकी खोज अमेरिका में हो, न कि चीन या जर्मनी में, तो हमें अमेरिका के अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी पर, अपने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों पर निवेश करना होगा।"

ओबामा ने आगे कहा, "यदि हम यह चाहते हैं कि इंटेल को कुशल, प्रशिक्षित श्रमिकों के लिए दूसरे देशों की ओर न ताकना पड़े तो हमें अपने लोगों पर, अपने स्कूलों पर, अपने कॉलेजों पर और अपने बच्चों पर निवेश करना होगा।"

ओबामा ने कहा कि अमेरिका के लिए यह जरूरी है कि वह शिक्षा, विकास और प्रगति के मामले में बाकी दुनिया को पछाड़े। ओबामा ने आगे कहा, "यदि हम अपने बच्चों को शिक्षित करने की दौड़ में पीछे रह गए तो हम भविष्य में विजयी नहीं हो सकते। शिक्षा के प्रति देश की प्रतिबद्धता यह निर्धारित करेगी कि अमेरिका के सपने पूरे होंगे या नहीं।"

वित्त वर्ष 2012 के लिए ओबामा के प्रस्तावित बजट में संघीय शिक्षा पर खर्च में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस तरह से शिक्षा पर कुल बजट 77 अरब डॉलर से अधिक होगा।

कांग्रेस में रिपब्लिकन नेता, शिक्षा पर संघीय खर्च में कटौती करने की मांग कर रहे हैं। कई नेता यह कह रहे हैं कि यह प्राथमिक रूप से किसी राज्य और स्थानीय प्रशासन की चिंता होनी चाहिए।

अन्य बातों के अलावा ओबामा प्रशासन ने दशक के अंत तक विज्ञान, प्रौद्योगिकी, गणित, और इंजीनियरिंग के 100,000 अतिरिक्त शिक्षकों को तैयार करने का संकल्प लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+