रिहाई के बाद घर पहुंचे सभी भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी 136 भारतीय मछुआरे रिहाई के बाद 24 नावों में सवार होकर शनिवार को तामिलनाडु के नागापट्टीनम जिले में अपने घर लौट आए।सभी मछुआरों के घर लौट आने पर उनके रिश्तेदार और परिजन काफी खुश दिखाई दे रहे थे।
सप्ताह के शुरू में श्रीलंकाई जलसीमा में प्रवेश करने के बाद इन मछुआरों को हिरासत में ले लिया गया था। श्रीलंका ने शुक्रवार को सभी मछुआरों को छोड़ने का फैसला किया था।

श्रीलंका की नौसेना सभी मछुआरों को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) तक ले आई, जहां से भारतीय तटरक्षक के जवानों ने अपनी निगरानी में उन्हें उनके जिले तक पहुंचाया।श्रीलंकाई नौसेना द्वारा इतनी बड़ी संख्या में भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिए जाने के बाद इस मुद्दे को भारत ने श्रीलंका के सामने उठाया था, जिसके बाद मछुआरों की रिहाई हो पाई।

गिरफ्तार किए गए मछुआरे राज्य के नागापट्टीनम और पुदुकोट्टी जिलों के रहने वाले है। सभी मछुआरे उस समय लापता हो गए थे, जब वह मछली पकड़ने गए थे।राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के साथ ही विपक्षी दलों ने भी मछुआरों की रिहाई की मांग को लेकर पूरे राज्य में प्रदर्शन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+