फर्जी जन्मतिथि बताने वाला पुलिस अधिकारी सेवानिवृत्त
पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) फारुख अहमद को वास्तविक जन्मतिथि के आधार पर फरवरी, 2009 में ही सेवानिवृत्त होना था। लेकिन शिकायत मिलने के बाद जब जांच की गई तो पाया गया कि अहमद ने जन्मतिथि प्रमाण-पत्र में छेड़छाड़ की, जिससे उसकी सेवानिवृत्ति नवंबर, 2011 हो गई।
जांच रिपोर्ट के बाद शुक्रवार रात इस सम्बंध में विभागीय कार्रवाई हुई और पुलिस अधिकारी को सेवानिवृत्त कर दिया गया। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी अधिकारी को इस तरह सेवानिवृत्त किया गया है। एक अधिकारी के मुताबिक यह फर्जीवाड़ा करने वाले अन्य अधिकारियों के लिए भी सबक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications